उड़ीसा में फिर फैला बर्ड फ्लू, पक्षियों को मारना शुरू

केंद्र सरकार के संगठन सीपीडीओ ने कुछ कुक्कुटों के नमूने भोपाल स्थित उच्च सुरक्षा पशु रोग प्रयोगशाला को भेजे थे। यहां के पाल्टी फार्म में कुछ कुक्कुटों के मरने के बाद यह कदम उठाया गया। भोपाल आधारित केंद्रीय प्रयोगशाला ने एक नमूने में बर्ड फ्लू के विषाणु की पुष्टि की है। सूत्रों ने बताया कि केरंगा में 31,912 और बेतनाती में 11, 216 कुक्कुटों को अब तक मारा जा चुका है।
उड़ीसा सरकार ने यहां केंद्रीय कुक्कुट विकास संगठन (सीपीडीओ) के फार्म में एवियन इंफ्लूएंजा का पता चलने के बाद कल से यहां कुक्कुट पक्षियों का मारने का अभियान शुरू कर दिया है। मात्सि्यकी एवं पशु संसाधन विकास विभाग के सत्यव्रत साहू ने कहा कि हमें कुक्कुट पक्षियों को मारने का काम शुरू करने के बारे में केंद्र सरकार से परामर्श पत्र मिला था।












Click it and Unblock the Notifications