नक्‍सलियों से मिला हुआ है दाउद!

dawood ibrahim
नयी दिल्ली। कई शीर्ष नेताओं के मारे जाने के बाद बडे मौके की तलाश कर रहे माओवादियों के अंडरवल्र्ड माफिया डान दाउद इब्राहिम के साथ हाथ मिलाने की आशंका ने सुरक्षा एजेंसियों के कान खडे कर दिये हैं। खुफिया एजेंसियों के सूत्रों ने बताया कि दाउद के बारे में तैयार एक ताजा दस्तावेज में कहा गया है कि नक्सलियों के दाउद से हाथ मिलाने की आशंका बलवती है।

नक्सलियों के कई बडे नेता हाल ही में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड में मारे गये, जिसके बाद यह संभावना बढी है। यह काफी परेशान करने वाली बात है। एक खुफिया अधिकारी ने कहा कि नक्सलियों ने कई राज्यों में मजबूत नेटवर्क बना रखा है और वे खुद भी अवैध खनन एवं कोयला के कारोबार के जरिए धन कमाने में लिप्त हैं। ऐसे में यदि वे अंडरवल्र्ड माफिया के साथ हाथ मिलाते हैं तो यह काफी विकट और खतरनाक गठजोड होगा।

उन्होंने कहा कि दाउद की नजर केवल भारत में अवैध खनन एवं कोयला कारोबार पर ही नहीं है बल्कि खबरें हैं कि वह कजाखस्तान, अजरबैजान और ताजिकिस्तान जैसे देशों के तेल एवं खनन कारोबार में भारी निवेश की योजना बना रहा है। सूत्रों ने कहा कि इन देशों में निवेश को कानूनी रूप प्रदान करने के उद्देश्य से उसने कई कंपनियों का गठन किया है, जिनमें से कुछ नाम ज्यूपिटर फाइनेंस, न्यू स्टार इन्वेस्टमेंट और वहाब रिसोर्सेज हैं। ये कंपनियां पाकिस्तान के कराची, लाहौर और पेशावर से संचालित होती हैं।

सूत्रों ने दावा किया कि ताजा खुफिया जानकारी से यह भी पता चला है कि दाउद कजाखस्तान, अजरबैजान और ताजिकिस्तान में लगभग दो करोड डालर निवेश की योजना बना रहा है। समझा जाता है कि दाउद इन कंपनियों के जरिए बहामा, साइप्रस, केमैन द्वीप, बरमूडा, लक्जमबर्ग और हांगकांग जैसे कर की पनाहगाह समझा जाने वाले देशों में भारी धन जमा कर रहा है।

यहां से धन दाउद के पसंदीदा कारोबार मसलन तेल एवं खनन कारोबार में लगाया जाता है ताकि लगे कि कानूनी रूप से निवेश हो रहा है। उन्होंने बताया कि दाउद के बारे में जो ताजा खुफिया दस्तावेज तैयार किया गया है, वह विभिन्न एजेंसियों से मिली जानकारी और लगातार निगरानी के बाद बनाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+