हरियाणा के जींद में नकाबपोशों ने बैंक में की लूट

Haryana Police
जींद। गांव बोहतवाला स्थित स्टेट बैंक आफ पटियाला की शाखा से शक्रवार दोपहर बाइक सवार असलाहधारी नकाबपोश दो युवकों ने बैंक मैनेजर तथा हैड केशियर को काबू कर एक लाख 53 हजार रुपये की नगदी लूट ली और फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस ने पूरे क्षेत्र की नाकाबंदी कर तलाशी अभियान चलाया, लेकिन लूटेरे युवकों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने लूटेरों को पकडऩे के लिए पांच टीमों का गठन किया है। स्टेट बैंक ऑफ पटियाला शाखा गांव बोहतवाला के मैनेजर गुलशन गिरधर व हैड केशियर मनोज कुमार शुक्रवार दोपहर को अपने कामकाज को निपटा रहे थे। उसी समय नकाबपोश दो युवक पिस्तौल लेकर बैंक में घुसे और दोनों बैंक अधिकारियों को काबू कर लिया। एक युवक ने गोली मारने की धमकी देते हुए केशियर मनोज के पास रखे 53 हजार रुपये की नगदी तथा सैफ से एक लाख रुपये की राशि निकाल ली।

घटना के समय बैंक में एक महिला सहित तीन उपभोक्ता मौजूद थे। घटना को अंजाम देकर दोनों युवक बाहर खड़ी बाइक से फरार हो गए। बैंक के केशियर मनोज ने बताया कि उन्होंने 52 हजार 224 रुपये की नगदी अपने पास रखी हुई थी और एक लाख रुपये अलमारी के सैफ में रखे गए थे। एक लुटेरे युवक ने गोली मारने की धमकी देते हुए उसके पास रखी नगदी को उठा लिया और चाबी से सैफ को खुलवाकर एक लाख रुपये की नगदी को लूट लिया। लुटेरे युवक जब बाइक से फरार हो रहे थे तो उन्होंने बाहर निकलकर देखा तो बाइक की नम्बर प्लेट मुड़ी हुई थी। घटना की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, डीएसपी ओमसिंह बल्हारा भारी संख्या में पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया। बाद में फारेंसिक एक्सपर्ट टीम ने भी मौके से साक्ष्यों को जुटाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+