जल्द ही डीमैट के रूप में मिलेगी बीमा पॉलिसी

बीमा पालिसियों को डीमैट में उपलब्ध कराने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई है। बीमा संग्राहक एक कंपनी है जो बीमाकर्ता की ओर से इलेक्टानिक रूप में बीमा पालिसियों पर आंकड़ों का रखरखाव करती है। उन्होंने कहा, अंतत: इसे इरडा द्वारा मंजूरी दी जानी है। निजी क्षेत्र की एक जीवन बीमा कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, जीवन बीमा पालिसियों को डीमैट प्रारूप में उपलब्ध कराने के संबंध में कुछ मुद्दे हैं जिनमें मूल्य निर्धारण एवं डीमैट की लागत शामिल है।
अभी यह तय नहीं कि इन पर खर्चों को कौन वहन करेगा। अगर यह प्रस्ताव मूर्त रूप लेता है तो नयी जीवन बीमा पालिसियां और 34 जीवन बीमा कंपनियों द्वारा जारी 35 करोड़ से अधिक जीवन बीमा पालिसियों को इलेक्टानिक रूप में रखने का विकल्प ग्राहकों को मिल जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications