संजय दत्त आज इलाहाबाद में मांगेंगे कांग्रेस के लिए वोट
आपको बता दें कि हाल ही में पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने मंशा जताई थी कि अभिनेता संजय दत्त को कांग्रेस के लिए प्रचार करना चाहिए। क्योंकि वो लोकप्रिय नेता तो हैं ही साथ ही उनकी बहन और पिता दोनों ही लंबे अरसे से कांग्रेस का ही हिस्सा रहे हैं।
यही नहीं अभिनेता संजय दत्त ने भी कहा था कि उनका परिवार नेहरू जी के जमाने से ही कांग्रेस से जुड़ा हुआ था। उनके पिता सुनील दत्त अंतिम समय तक भी कांग्रेसी ही रहे। उनका समाजवादी पार्टी में जाना ही उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल थी। जिसे वो मौका मिलते ही सुधारना चाहते हैं। इसलिए वो आज से खुलकर कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।
गौरतलब है साल 2009 के आम चुनाव में अभिनेता संजय दत्त ने अमर सिंह के कहने पर समाजवादी पार्टी ज्वाइन की थी। उन्हें लखनऊ से प्रत्याशी भी बनाया जा रहा था लेकिन कानूनी परमिशन ना मिलने से संजय दत्त चुनाव नहीं लड़ पाये।
अमर सिंह से अच्छे मैत्री संबध होने की वजह से संजय दत्त सपा में आये थे लेकिन जब अमर सिंह की ही खटपट सपा वालों से हो गयी तो संजय दत्त ने साल 2010 में सपा पार्टी छोड़ दी थी।













Click it and Unblock the Notifications