2जी घोटाला: चिदंबरम मामले में स्वामी की याचिका पर फैसला आज

नई दिल्‍ली। आज का दिन यूपीए सरकार के लिए काफी अहम है क्योंकि सीबीआई की विशेष अदालत आज तय करेंगी कि गृहमंत्री पी चिदंबरम के साथ क्या होना चाहिए? आपको बता दें कि बहुचर्चित 2जी मामले में गृह मंत्री पी चिदंबरम की कथित भूमिका को लेकर बने संशय को आज दूर हो जाने की संभावना है। दिल्ली की विशेष अदालत इस मामले में उन्हें आरोपी बनाने की मांग संबंधी जनता पार्टी प्रमुख सुब्रमण्यम स्वामी की याचिका पर फैसला सुनाएगी।

आपको बता दें कि गुऱूवार को सुप्रीम कोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाते हुए पूर्व टेलीकॉम मंत्री ए राजा द्वारा बांटे गये 2जी के लाइसेंसों में से 122 रद्द कर दिये थे लेकिन उसने पी चिदंबरम जो कि तत्कालीन वित्त मंत्री थे, पर सारे फैसले ट्रायल कोर्ट पर छोड़ दिये थे। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि चूंकि लोअर कोर्ट का जजमेंट 4 फरवरी को आना है, और जांच काफी आगे बढ़ चुकी है, लिहाजा चिदंबरम पर फैसला लोअर कोर्ट ही करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने सीवीसी के अधिकारों के दायरे को बढ़ाते हुए कहा कि सीवीसी अब सीबीआई की रिपोर्ट व उनकी जांच पर नजर रखते हुए जांच को आगे बढ़ा सकती है। सीवीसी अभी अपनी सारी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपे।

उच्चतम न्यायालय द्वारा इस मुद्दे का फैसला सुनवाई अदालत पर छोड़ दिए जाने के बाद गेंद अब विशेष सीबीआई न्यायाधीश ओ पी सैनी के पाले में है। वैसे सुप्रीम कोर्ट की विशेष पीठ को तत्कालीन वित्त मंत्री पी चिदंबरम की ओर से कोई गलती नहीं मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+