मुलायम-माया को जेल भिजवा कर ही दम लूंगी: उमा भारती

अंबेडकरनगर। भाजपा की तेज-तर्रार नेता उमा भारती विरोधियों पर आग उगलने के सिवाय कुछ नहीं कर रही है। लेकिन इस बार उनके निशाने पर कांग्रेस नहीं बल्कि मायावती और मुलायम सिंह रहे।

माया के गढ़ अंबेकडकरनगर में उन्होंने भरे मंच से कहा कि अगर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनीं तो मायावती और मुलायम सिंह को प्रदेश बर्बादी के जुर्म में जेल भेजा जायेगा। इन्ही लोगों की गलत नीतियों के चलते प्रदेश का विकास नहीं हो रहा है। इसलिए मैं तो इनको जेल भिजवाकर ही दम लूंगी।

उमा ने साफ किया उनकी सरकार मुस्लिम आरक्षण का सफाया कर देगी। क्योंकि पिछड़ों के आरक्षण में किसी प्रकार की कटौती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चुनावों में भाजपा की जीत का पूरी तरह से दावा करने वाली उमा भारती ने कहा कि उनकी पार्टी किसी भी धर्म के खिलाफ नहीं है, इसलिए वो किसी के साथ कोई अन्याय नहीं होने देगी।

उनकी पार्टी मुसलमानों को रोजगार और शिक्षा दिलवायेगी ना कि आरक्षण के नाम पर लॉलीपॉप पकड़वायेगी। उमा भारती ने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर भव्य राममंदिर का निर्माण किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+