राहुल-अजीत की चुनावी रैली में हुई युवक की पिटाई
आपको बता दें कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पोलिंग 28 फरवरी को होगी। लेकिन यह रैली दोनों नेताओं के भाषणों के कारण चर्चा में नहीं रही बल्कि इस रैली की बातें सिर्फ इसलिए हो रही है क्योंकि चुनावी सभा के दौरान खूब हंगामा मचा। सभा में मौजूद कुछ लोगों ने काले झंडे दिखाने के आरोप में एक शख्स की जमकर पिटाई कर डाली। यही नहीं राहुल का विरोध कर रहे कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया।
अपने संबोधन में राहुल गांधी ने एक बार फिर से माया और उनके हाथी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि केन्द्र की योजनाओं से मायावती ने केवल अपनी और अपने नेताओं की जेबें भरी हैं। राहुल गांधी ने कहा, यहां की सत्ताधारी सरकार की मुखिया किसानों को देखने नहीं जाती है और हम जाते हैं तो कहते हैं कि नाटक है।
राहुल ने जनता से कहा कि हम पर भरोसा कीजिये हम वादा करते हैं कि आपको शिकायत का मौका नहीं मिलेगा। वहीं रालोद सुप्रीमो अजीत सिंह ने भी बसपा को जमकर कोसा।













Click it and Unblock the Notifications