यूपी में आज से प्रियंका करेंगी नुक्कड़ सभाएं
लखनऊ। यूपी में पहले चरण का मतदान 8 फरवरी को होने वाला है और उत्तराखंड और पंजाब में चुनाव हो चुके हैं इसलिए हर पार्टी की नजर अब केवल यूपी चुनाव पर है। कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी भी इस चुनावी संग्राम में कूद पड़ी है। उनका दौरा आज से शुरू होने जा रहा है।
प्रियंका गांधी आज से अमेठी और रायबरेली का दौरा करने जा रही हैं। इस दौरान प्रियंका गांधी अमेठी, रायबरेली और गौरीगंज में 31 नुक्कड़ सभाएं और रोड शो करने वाली हैं। वैसे कहा जा रहा था कि प्रियंका गांधी रायबरेली और अमेठी से भी इस बार पार्टी प्रचार के लिए आगे निकल सकती है। लेकिन इस बार वो कहीं और जायेंगी इस बारे में मीडिया को कोई जानकारी दी नहीं गयी है।
सोनिया गांधी ने प्रदेश में 1 फरवरी से ही चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। राहुल गांधी पहले से प्रदेश के विभिन्न भागों में जनसभाएं करके पार्टी के लिए जनसमर्थन जुटाने में लगे हुए है। कुल मिलाकर पूरा गांधी परिवार यूपी में लगभग मर चुकी कांग्रेस को जिंदा करने में लग गया है, देखना दिलचस्प होगा कि उसकी यह कोशिशि कितना रंग लाती है।













Click it and Unblock the Notifications