एनआरएचएम: गाजीपुर जिला अस्पताल पर सीबीआई का छापा

सूत्रों ने यहां बताया कि सीबीआई की टीम ने जिला अस्पताल पहुंचकर जनपद के 16 विकास खण्डों के स्वास्थ्य केन्द्रों पर वर्ष 2005 से 2011 के बीच एनआरएचएम योजना के तहत विभिन्न मदों में की गयी खरीद-फरोख्त से सम्बन्धित कागजात तथा कई अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज कब्जे में ले लिये। उन्होंने बताया कि सीबीआई के दल ने एनआरएचएम से सम्बन्धित कर्मचारियों से कई घंटे तक पूछताछ भी की।
उल्लेखनीय है कि एनआरएचएम घोटाले की जांच के सिलसिले में सीबीआई ने 15 दिन के अंदर यहां दूसरी बार छापा मारा। गौरतलब है कि इससे पहले एनआरएचएम घोटाले को लेकर सीबीआई की छापेमारी की सूचना पर जिले के स्वास्थ्य महकमे में बुधवार को हड़कंप मचा गया था। हालांकि जिले में छापेमारी जैसी कोई कार्रवाई नहीं हुई लेकिन संबंधित सीएमएस, सीएमओ व ठेकेदार फोन से छापे की पल-पल की जानकारी लेते रहे।












Click it and Unblock the Notifications