जौनपुर की नौ सीटों पर भिड़ेंगे 148 प्रत्याशी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनाव में जौनपुर जिला लोगों के लिए काफी लोकप्रिय बना हुए है। जिले की नौ विधान सभा क्षेत्रों में 148 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। सभी को जिले से ही विधायक बनना है। जौनपुर प्रदेष में कई मायनों में काफी महत्व रखता है शायद यही कारण है कि लोग जौनपुर से चुनाव लड़ना चाहते हैं।

जौनपुर की नौसी टी के लिए 161 लोगों ने नामांकन किया था। जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार 161 लोगों ने नामांकन में से सात नामांकन खारिज कर दिए गए। सात लोगों के नामांकन खारिज करने के बाद 154 बजे लेकिन राजनीतिक समीकरणों के बदलने के बाद अचानक छह लोगों ने अपना नामांकन वापस ले लिये। इन लोगों ने अपने नामांकन वापस क्यों लिए इस बारे में तो कोई बोलने को तैयार नहीं लेकिन सूत्रों के हवाले से मिली खबरों से पता चला कि इसमें कुछ दबंग प्रत्याषियों का हाथ रहा जिनके दबाव में लोगों ने नामांकन वापस ले लिए।

अब जिले के केराकत, मछली शहर एवं शाहगंज में 14-14, मड़ियाहू, मल्हनी एवं जौनपुर में 16-16, बदलापुर में 21, जफराबाद में 22, व मुंगराबाद शाहपुर में 15 यानी कुल 148 प्रत्याशी रह गये हैं। सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिये गऐ हैं। जिले के मल्हनी विधान सभा में भाजपा एवं मुंगराबाद शाहपुर में कांग्रेस का चुनाव चिन्ह नहीं रहेगा। दोनों ही स्थानों पर अधिकृत प्रत्याशियों का नामांकन पहले ही खारिज हो गया है। मल्हनी से प्रमोद कुमार यादव को भारतीय जनता पार्टी ने और मुंगराबाद शाहपुर से डा. बीएल वर्मा को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+