प्राकृतिक इलाज के लिए बेंगलुरू पहुंचे अन्ना हजारे
बेंगलुरू। समाजसेवी अन्ना हजारे अपनी प्राकृतिक चिकित्सा के लिए बृहस्पतिवार को आईटी शहर बंगलूरू पहुंचे। जहां पर आज से उनाक इलाज शुरू किया जायेगा। इंडिया अगेंस्ट करप्शन की बंगलूरू अध्याय की प्रतिनिधि मीनाक्षी भरत ने बताया कि अन्ना हजारे जिंदल नैचुरोथेरेपी सेंटर में दस दिन तक आयुर्वेदिक प्रणाली से स्वास्थ्य लाभ लेंगे।
अन्ना को प्राकृतिक इलाज की सलाह योग गुरू बाबा रामदेन ने दी थी। अन्ना के साथ उनके सहयोगी अरविंद केजरीवाल भी हैं। आपको बता दें पिछले काफी समय से अन्ना सीने की इंफेक्शन से पीड़ित हैं।
आपको बता दें कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी आंदोलन में व्यस्त रहे हजारे अपने सीने में जकड़न तथा पीठ दर्द के चलते रविवार को गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे। इससे पहले उनका पुणे के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। 74 वर्षीय हजारे का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि उनके महत्वपूर्ण अंग सामान्य ढंग से काम कर रहे हैं और वह शीघ्र ही स्वस्थ हो जाएंगे।













Click it and Unblock the Notifications