2जी घोटाला: ए राजा ने पूरा किया जेल में एक साल

राजा के अलावा पूर्व दूरसंचार सचिव सिद्धार्थ बेहुरा को भी पिछले वर्ष दो फरवरी को गिरफ्तार किया गया था और वह भी जेल में हैं। इस संबंध में निचली अदालत और दिल्ली उच्च न्यायालय में बेहुरा की जमानत याचिका खारिज हो चुकी है। अब न्यायालय ने 2जी मामले पर और कड़ा रूख कर लिया है जिसके घेरे कई और लोगों के फंसने की आशंका है।
राजा और बेहुरा के अलावा अन्य सभी सह आरोपी द्रमुक सांसद कनिमोई, राजा के पूर्व निजी सचिव आर के चंदोलिया, स्वान टेलीकाम के प्रायोजक उस्माल बलवा और विनोद गोएनका को उच्चतम न्यायालय, दिल्ली उच्च न्यायालय और निचली अदालत से जमानत मिल चुकी है। अदालत ने पिछले वर्ष 22 अक्तूबर को राजा एवं अन्य 16 लोगों को विश्वास भंग करने और समेत अन्य अपराध के लिए आरोप तय किये हैं जिसके लिए अधिकतम आजीवन कारावास की सजा हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications