यूपी चुनाव: छठे चरण के लिये अधिसूचना जारी

निर्वाचन आयोग के सूत्रों के मुताबिक, छठे चरण के चुनाव में प्रदेश के सहारनपुर, प्रबुद्धनगर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, पंचशील नगर, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा तथा आगरा जिलों की कुल 68 विधानसभा सीटों के लिये आगामी 28 फरवरी को मतदान होगा।
छठे चरण के मतदान के लिये 12070 मतदान केन्द्र तथा 21317 मतदान स्थल बनाये जाएंगे जिन पर 23448 इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनें इस्तेमाल की जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस चरण के चुनाव में कुल दो करोड़ 11 लाख 86 हजार 489 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे जिनमें एक करोड़ 17 लाख 94 हजार 394 पुरुष मतदाता हैं। महिला मतदाताओं की संख्या 93 लाख 91 हजार 383 है तथा 712 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications