अन्ना के भ्रष्टाचार का मुद्दा बना गोवा चुनाव का मुद्दा

रेमो ने कल मुख्य चुनाव आयुक्त एस वाई कुरैशी की उपस्थिति में पत्रकारों से कहा कि अन्ना को धन्यवाद जिसके कारण भ्रष्टाचार एक मुद्दा बन पाया है। अन्ना का उपवास के जरिये लोगों में भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता लाने के लिए शुक्रिया यह चुनाव भ्रष्टाचार के मुख्य मुद्दे के आधार पर ही लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी तक के चुनावों में धर्म, नस्ल और जाति के मुद्दे भ्रष्टाचार के मसले को दबाव देते थे लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा।
उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग ने हाल में ही इस चर्चित पाप गायक को गोवा में लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। गायक ने कहा कि वह लोगों और विशेष तौर पर युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक बनाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं पिछले 28 सालों से भ्रष्टाचार के विरोध में गाने लिख रहा हूं। चुनाव से संबंधित गाना बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हां मैं चुनाव के लिए गाना बना सकता हूं, लेकिन यह मेरी अंत: प्रेरणा पर निर्भर करता है।












Click it and Unblock the Notifications