350 यात्रियों को लेकर जा रहा पोत डूबा

ऑस्ट्रेलियाई समाचार एजेंसी एएपी ने जूलिया को यह कहते हुए उद्धृत किया है जाहिर है कि यह एक बड़ा हादसा है। कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। एक नौवहन अधिकारी ने बताया कि बचाव कर्मियों ने अब तक पानी से 28 लोगों को बचाया है। बचाव अभियान के समन्वयक कप्तान नूरूर रहमान ने कहा बचाए गए 28 लोग एक नौका पर हैं।
उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने बचाव अभियान में मदद के लिए चार व्यापारिक पोतों को घटनास्थल की ओर भेजा है। रहमान ने कहा 350 लोगों के लापता होने की न तो मैं पुष्टि कर सकता हूं और न ही खंडन कर सकता हूं। पापुआ न्यू गिनी के राष्टीय नौवहन सुरक्षा प्राधिकरण (एनएमएसए) ने कहा कि आज सुबह छह बजे पोत एमवी राबौल क्वीन किंबे और लाइ के मध्य से जा रहा था तब उसने संकट का संकेत भेजा था।












Click it and Unblock the Notifications