2 जी मामले पर चिंदबरम पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला आज

नई दिल्ली। आज का दिन यूपीए सरकार के लिए काफी बड़ा है क्योंकि सुप्रीम कोर्ट आज टू-जी केस में गृह मंत्री पी चिदंबरम की भूमिका पर फैसला सुना सकती है। आज ही सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस गांगुली रिटायर्ड हो रहे हैं इसलिए उम्मीद की जा रही है कि जाने से पहले वो एक बड़ा फैसला सुना सकते हैं।

इससे पहले चिदंबरम की भूमिका की जांच की मांग करने वाली याचिकाओं पर दो जजों की बेंच ने 7 जनवरी को फैसला सुरक्षित रख लिया था। आज का फैसला जनता पार्टी के अध्यक्ष अध्यक्ष सुब्रमण्यम स्वामी की गवाही पर सुनाया जा सकता है कि देश के सबसे बड़े घोटाले में पी चिंदबरम को सह आरोपी बनाया जाये कि नहीं। क्योंकि सीबीआई ने तो गृहमंत्री को क्लीन चिट दे दी है।

आज अदालत यह फैसला कर सकती है कि स्वामी केंद्र सरकार के दो अफसरों को बतौर गवाह बुलाए या नहीं। स्‍वामी वित्त मंत्रालय में ज्वाइंट सेक्रेट्री रहीं सिंधु श्री खुल्लर और सीबीआई के मौजूदा ज्वाइंट डायरेक्टर एच सी अवस्थी को बतौर गवाह कोर्ट में पेश करना चाहते हैं।

गौरतलब है कि स्वामी की याचिका में कहा गया है कि जितने आरोपी ए राजा हैं उतने ही दोषी चिंदबरम भी है। इसलिए वो इस गुनाह के आरोपी है। स्वामी के मुताबिक चिंदबरम को 2 जी आवंटन की पूरी जानकारी थी।

विपक्ष भी लगातार मांग कर रहा है कि अगर राजा जेल के अंदर हैं तो चिंदबरम को भी सलाखओं के बीच में होना चाहिए। वैसे सरकार ने अभी तर चिंदबरम का बचाव किया है और कहा है कि जब तक अपराध सिद्ध नहीं हो जाता तब तक आप चिंदबरम को दोषी कैसे कह सकते हैं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+