फेसबुक का कमाल, शेयर बाजार में उतरने की तैयारी

फेसबुक के 80 करोड़ से अधिक उपभोक्ता हैं। कंपनी ने नियामक के पास विवरण पुस्तिक कल दाखिल की। फेसबुक का आईपीओ गूगल द्वारा 2004 में लाए गए 1.9 अरब डालर के आईपीओ से कहीं अधिक बड़ा होगा। इससे पहले इंटरनेट के क्षेत्र में सबसे बड़ा आईपीओ लाने का खिताब गूगल के पास था।
निवेश बैंक मार्गन स्टैनले आईपीओ के लीड अंडरराइटर का जिम्मा संभालेगी जबकि आईपीओ का प्रबंधन गोल्डमैन साक्स और जेपी मार्गन करेंगे। फेसबुक का आईपीओ मई में बाजार में आने की संभावना है। फेसबुक का मूल्य 100 अरब डालर आंका गया है।












Click it and Unblock the Notifications