आरक्षण देने पर फिर विचार करेगी सरकार: खुर्शीद

salman Khurshid
फररूखाबाद। केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि जनगणना की नवीनतम रिपोर्ट आने के बाद सरकार बहुसंख्यक वर्ग के पिछड़ों को भी आरक्षण देने के प्रश्न पर नये सिरे से विचार करेगी। खुर्शीद ने कल यहां संवाददाताओं से कहा कि उच्चतम न्यायालय ने अल्पसंख्यक पिछड़ों की जो व्यवस्था दी है उसी के अनुसार आरक्षण मिलेगा और पिछड़ापन ही इसका एकमात्र आधार होगा।

उन्होंने कहा कि अभी उत्तर प्रदेश में शिक्षा का अधिकार लागू नहीं हुआ है। इसलिए मदरसों और वैदिक पाठशालाओं को फिक्र करने की कोई जरुरत नहीं है। इसी तरह डायरेक्ट टैक्स कोड़ प्रस्तावित अवश्य है पर यह अपने में भ्रम है कि उसके जरिये धार्मिक संस्थाओं पर कर लगाया जायेगा। खुर्शीद ने मौलाना बुखारी द्वारा समाजवादी पार्टी के पक्ष में वोट करने की अपील को बेमानी बताते हुए कहा कि इस तरह के हथकंडों से कुछ हासिल नहीं होने वाला।

मतदाता अब बहुत जागरूक हो गया है। गौरतलब है कि गत दिनों यहां आईनी हुकूक बचाव तहरीक द्वारा आयोजित जलसे के मुख्य अतिथि जिलानी ने केन्द्र द्वारा अल्पसंख्यकों के नाम पर मुस्लिम आरक्षण को अनुचित ठहराते हुए कहा था कि सरकार आरक्षण के नाम पर भ्रम फैलाने की चाल चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+