मायावती अगर सत्ता में लौटीं तो मेरी हत्या तय है: बाबू सिंह कुशवाहा
लखनऊ। एनआरएचएम घोटाले के चक्कर में बसपा से बाहर किये गये दागी मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा ने एक बार फिर से यूपी सुप्रीमो मायावती पर निशाना साधा है। सोमवार को राष्ट्रीय अधिकार मंच द्वारा आयोजित आरक्षण बचाओ, आरक्षण बढ़ाओ सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि अगर मायावती को दोबारा यूपी की सत्ता हासिल होती है तो मेरी हत्या निश्चित है।
मायावती हर हालत में मुझे मरवा देंगी या मुझ पर संगीन आरोप लगाकर जेल भेज दिया जायेगा। जहां उन्होंने माया सरकार पर घोटाले बाजी का आरोप लगाया वहीं उन्होंने कांग्रेस के लिए भी जहर उगला।
कुशवाहा ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों के चलते सरकारी नौकरियों में मुसलमानों की संख्या में भारी कमी आई है। पिछड़ों के आरक्षण में कांग्रेस कटौती कर रही है। कुशवाहा ने कहा कि दलितों, अल्पसंख्यकों से ज्यादा बदतर हालत पिछड़ों की है।
यदि कांग्रेस अल्पसंख्यकों को आरक्षण देना चाहती है तो राष्ट्रीय अधिकार मंच उसका विरोधी नहीं है लेकिन इसके लिए सरकार को आरक्षण की सीमा बढ़ा देनी चाहिए न कि पिछड़ों के लिए मिले आरक्षण में ही आरक्षण देना चाहिए।













Click it and Unblock the Notifications