हर थाने में एक महिला सिपाही होती है सिब्‍बल साहब

Kappil Sibal
लखनऊ। प्रदेश के हर थाने में एक महिला पुलिस को असानी से देखा जा सकता है। यह बात सभी को पता भी होगी कि हर थाने में एक महिला पुलिस की तैनाती होती है। मगर आप यह सुन कर हैरान हो जायेंगे कि देश की महत्‍वपूर्ण कुर्सी पर बैठने वाले मंत्री को यह नहीं पता कि थाने में महिला सिपाही होती है या नहीं। जी हां हम बात कर रहे हैं मानव संसाधन और विकास मंत्री कपिल सिब्‍बल की। आज कांग्रेस की चुनावी घोषणा पत्र जारी करने के लिये यूपी की राजधानी लखनऊ में मौजूद थे।

घोषणा पत्र जारी करने के दौरान सिब्‍बल ने वादों का पीटारा खोल दिया। मगर सिब्‍बल एक गलती कर गये जिससे उनकी किरकिरी हो गई। सिब्‍बल ने कहा कि हर जिले में एक महिला थाना खोला जायेगा। यहां तक तो सब ठीक था। मगर सिब्‍बल ने कहा कि प्रदेश के हर थाने में एक महिला सिपाही की तैनाती की जायेगी। बस क्‍या था कांग्रेस कार्यालय पर मौजूद मीडिया कर्मियों ने सवाल जबाब शुरु कर दिया। एक वरिष्‍ठ पत्रकार ने कहा कि 'सिब्‍बल साहब आपको शायद पता नहीं कि हर थाने पर एक महिला सिपाही हाती है।'

इसके तुरंत बाद सिब्‍बल कन्‍नी काटने लगे और कहा कि मुझे नहीं पता कि होती है या नहीं मैं तो सिर्फ घोषणा करने आया हूं। अब सवाल यह उठता है कि क्‍या मानव संसाधन विकास मंत्री जैसे जिम्‍मेदार पद पर बैठे कपिल सिब्‍बल को यह सच में नहीं पता और अगर पता नहीं है तो क्‍यों नहीं? इस सवाल का जबाब हम आपसे जानना चाहते हैं। आप अपना बहुमुल्‍य जबाब नीचे दिये गये कमेंट बाक्‍स में जरुर दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+