नागपुर में चार मंजिला इमारत ढही, 2 की मौत

मृतकों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने मायो अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जर्जर इमारत में एक कोल्ड स्टोरेज भी था। पुलिस के अनुसार संयंत्र की मशीनों के कारण काफी नुकसान हुआ है जिसकी वजह से अमोनिया और कार्बन डाइआक्सइड गैसों के रिसाव से आसपास के इलाकों में कुछ समय के लिए अफरातफरी मच गयी।
राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। मलबा हटाया जा रहा है और उसमे फंसे लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अगले दो दिन तक बचाव कार्य जारी रहेगा। मामले में इमारत के मालिक प्रमोद खण्डेलवाल से पूछताछ की गई। संयंत्र की मशीनरी के क्षतिग्रस्त हो जाने से उसमें से अमोनियम व कार्बन डाई ऑक्साइड गैसों का रिसाव हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications