सीबीआई ने अशोक चव्हाण से गहन पूछताछ की

ashok chavan
नयी दिल्ली। कारगिल युद्ध में लड़कर देश की रक्षा करने वालों के लिए प्रस्‍तावित आदर्श सोसायटी में नौकरशाहों, नेताओं और उनके रिश्‍तेदारों को फ्लैट मिले। इसी मामले को लेकर महाराष्‍ट्र के पूर्व मुख्‍यमंत्री को अपने पर का त्‍याग करना पड़ा था। और अब सीबीआई का शिकंजा भी उनपर कसता नजर आ रहा है। सीबीआई अशोक चौहान से गहन पूछताछ का रही।

करोड़ों रूपये के आदर्श घोटाले में दो केंद्रीय मंत्रियों से पूछताछ करने के बाद सीबीआई ने महाराष्ट के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण से पूछताछ की। सीबीआई आदर्श हाउसिंग सोसाइटी मामले की जांच का कार्य पूरा करने तैयार कर रही है। एजेंसी के सू़त्रों ने बताया कि सीबीआई ने इस महीने के प्रारंभ में चव्हाण से राज्य के राजस्व मंत्री और मुख्यमंत्री रहने के दौरान के उनके कार्यकाल में आदर्श हाउसिंग सोसाइटी में उनकी भूमिका के बारे में पूछताछ की।

इस मामले में आरोपी चव्हाण तीसरे राजनीतिज्ञ है जिनसे सीबीआई ने पूछताछ की। इससे पहले एजेंसी ने बिजली मंत्री सुशील कुमार शिंदे और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री विलास राव देशमुख से पूछताछ की थीं। इस विषय में सम्पर्क करने पर चव्हाण ने कुछ भी कहने से इंकार किया। सीबीआई के अनुसार, राजस्व मंत्री के कार्यकाल के दौरान चव्हाण कथित तौर पर अन्य आरोपियों के साथ साजिश का हिस्सा बने जिसके तहत कारगिल युद्ध विधवाओं और पीडि़तों के लिए बनाई गई आदर्श सोसाइटी में असैनिक लोगों को शामिल करने को मंजूरी दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+