एमपी: कोर्ट में फूटा 2 महिलाओं को गुस्सा, आरोपी को दी मौत

गौरतलब है कि मार्च 2011 में उज्जैन जिले के तराना तहसील में जमीन विवाद को लेकर सुभाष निगम और उसके बेटे महेश निगम की हत्या कर दी गई थी। जिसका आरोप तराना तहसील के पटवारी रमेश निगम और उसके दो बेटों पर लगा था। यह विवाद ढ़ाई बिघा जमीन को लेकर था।
इस मामले की सुनवाई के लिए रमेश निगम अदालत पहुंचा था। सुनवाई के बाद उसने दोनों महिलाओं पर समझौते के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। जिसके बाद गुस्से की वजह से आपे से बाहर हुई महिलाओं ने उस पटवारी पर लात-घूसे बरसाने शुरू कर दिए। खबर के मुताबिक रमेश निगम को उसी समय दिल का दौरा पड़ा था। जिस वजह से उसकी मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications