भारत को मिला अमेरिका का साथ तो दे दी चीन को पटखनी

अपीलीय निकाय ने डब्ल्यूटीओ विवाद निपटान आयोग के जुलाई, 2011 के निष्कर्ष को सही ठहराते हुए अमेरिका के तर्क से सहमति जताई और निर्यात पाबंदियों को संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा के उपाय के तौर पर पेश करने के चीन के प्रयासों को खारिज किया। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि रोन किर्क ने एक बयान में कहा आज की रपट अमेरिका खासकर इसके विनिर्माताओं एवं कर्मचारियों के लिए एक जबरदस्त जीत है।
उन्होंने कहा ओबामा प्रशासन यह सुनिश्चित करना जारी रखेगा कि चीन एवं अन्य प्रत्येक देश नियमों के साथ चलें ताकि अमेरिकी कर्मचारी एवं कंपनियां विकास का एक समान अवसर प्राप्त कर प्रतिस्पर्धा कर सकें। उल्लेखनीय है कि चीन ने बाक्साइट, कोक, फ्लूओर्सपर, मैग्नेशियम, मैग्नीज, सिलिकान कार्बाइड, सिलिकान मेटल, येलो फास्फोरस और जस्ता के विभिन्न प्रकारों के निर्यात पर रोक लगा रखी थी।












Click it and Unblock the Notifications