थैंक्यू अमिताभ जी, आपने तो दिल जीत लिया: नरेन्द्र मोदी
इन दिनों बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन टीवी औऱ रेडियो पर 'गुजरात की खुशबू' फैला रहे हैं। इस विज्ञापन ने इन दिनों अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल कर ली है। जिसके चलते गुजरात जाने वाले सैलानियों की संख्या में अच्छा-खासा इजाफा हुआ है। जिससे खुश होकर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमिताभ का तहेदिल से शुक्रिया अदा किया है।
नरेन्द्र मोदी ने अमिताभ से मिल कर उन्हें उनके उम्दा काम के लिए धन्यवाद दिया। मोदी ने ने बिग बी से कहा कि राज्य को विश्व पर्यटन के नक्शे पर लाने में आपके योगदान के लिए मैं आपका शुक्रगुजार हूं। आपके प्रयासों से गुजरात में पर्यटन क्षेत्र काफी तेजी से विकास कर रहा है। आपको बता दें कि इस समय गुजरात में अमिताभ साहब एड की शूटिंग कर रहे हैं।
इस दौरान अमिताभ बच्चन ने पतंगबाजी भी की। जिसका जिक्र उन्होंने टि्वटर पर किया है। अपने ट्विटर अकाउंट पर बच्चन ने लिखा कि उन्होंने 60 साल बाद पतंग उड़ाने का लुत्फ लिया है, जिससे उन्हें अपने स्कूली दिनों की याद आ गई है। क्लिक करें: आखिर यूपी चुनाव में अमिताभ किसके साथ?













Click it and Unblock the Notifications