'नो न किल्‍ड जेसिका' के बाद अब 'नो‍ वन किल्‍ड अदनान'

Court
मुंबई। मुंबई के चर्चित अदनान पटरावाला मर्डर केस में मुंबई के एक ट्रायल कोर्ट ने 4 लोगों को बरी कर दिया है। इस हत्‍याकांड में सुजीत नायर, अमित कौशल, आयुष भट्ट और राजीव आरोपी थे। कोर्ट ने इन आरोपियों को बरी करने के पीछे यह दलील दी है कि मजबूत सुबूत न मिलने की वजह से इन लोगों को बरी किया जा रहा है। कोर्ट ने यह भी कहा कि प्रॉसिक्‍यूशन अहम सुबूत पेश करने में नाकाम रहा है।

ट्रायल कोर्ट के इस फैसले के बाद अदनान पटरवाला के परिवार ने हाईकोर्ट में जाने का फैसला किया है। अदनान के परिवार ने कहा कि ट्रायल कोर्ट का यह फैसला काफी चौंकाने वाला है। उन्‍होंने कहा कि हम इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करेंगे।

अदनान पटरवाला मर्डर केस का यह मामला 19 अगस्‍त 2007 का है। इस घटना में मुंबई के बिल्‍डर असलम पटरवाला के 16 वर्षीय बेटे अदनान की हत्‍या कर दी गई थी। इसमें आरोप था कि अदनान की हत्‍या करने वाले उसके दोस्‍त ही थे। अदनान की हत्‍या फिरौती के लिए की गई थी।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पहले अदनान से दोस्‍ती की। जिसके बाद उसे किडनैप कर लिया। उन्‍होंने फिरौती में 2 करोड़ रुपए की मांग की थी। जिसके बाद आरोपियों ने अदनान की गला घोटकर हत्‍या कर दी थी। पुलिस ने नवी मुंबई के पाम बीच रोड से अदनान की लाश बरामचद की थी।

ट्रायल कोर्ट के इस फैसले के बाद अब यह सवाल खड़ा होता है कि आखिर अदनान की हत्‍या किसने की है। कहीं यह केस भी 'नो वन किल्‍ड जेसिका' की तरह 'नो वन किल्‍ड अदनान' तो नहीं बन जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+