'सपा राज में नहीं हुआ एनआरएचएम घोटाला'

विधान परिषद में प्रतिपक्ष के नेता हसन ने आज यहां जारी बयान में कहा कि एनआरएचएम के खाते मे 17.26 करोड़ रुपये की पहली किस्त 27 जून 2007 को आयी थी और उससे पहले प्रदेश में बसपा की सरकार बन चुकी थी। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर लग रहे आरोपो को अनैतिक और झूठा करार देते हुए कहा है कि हालांकि एनआरएचएम योजना की शुरुआत समाजवादी पार्टी के शासनकाल में वर्ष 2006 पार्टी के 16 नवम्बर को हुई थी।
इसके लिए गठित राज्य स्वास्थ्य समिति तथा केन्द्र सरकार के बीच उसी वर्ष 22 नवम्बर को करार पत्र पर हस्ताक्षर भी हो गये थे मगर धनराशि की पहली किस्त 27 जून 2007 को आयी थी। हसन ने बताया कि एनआरएचएम के लिए बनी राज्य समिति का पंजीकरण वर्ष 2007 की 21 फरवरी को हुआ और 29 मार्च को बैंक में इसका खाता खोला गया।
जबकि केन्द्र से पहली किस्त 27 जून को आयी और उससे पहले 13 मई को ही प्रदेश में बसपा की सरकार बन चुकी थी। उन्होंने कहा कि एनआरएचएम घोटाले में सपा सरकार के भी शामिल होने का आरोप लगा रहे कांग्रेसी नेता अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं और पार्टी को बदनाम करने के लिए बेबुनियाद आरोप लगा रहे है।












Click it and Unblock the Notifications