कांग्रेस की अपील वकील ज्वाइन करें पार्टी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज कांग्रेस ने एक अधिवक्ता सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता तथा विधि एवं मानवाधिकार विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन अभिषेक मनु सिंघवी, कांग्रेस प्रदेश्ा अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी और काग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने शामिल हुए।
जैसे जैसे चुनाव की गर्मी तेज़ हो रही है हर राजनीतिक पार्टियाँ एक के बाद एक सम्मलेन करके वोटरों को लुभाने में लगी है। इस अवसर पर इमाम बुखारी और आज़म खान के बीच चल रहे विवाद पर बोलते हुए रीता जोशी ने कहा की यूँ तो आज़म खान की जबान बहुत ख़राब है लेकिन उन्होंने पहली बार ठीक बोला है। गौरतलब है की कल सपा अद्शय मुलायम सिंह यादव ने बुखारी को पार्टी में शामिल किया था तभी से आज़म ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications