अनीश चोपड़ा ने छोड़ी ओबामा की टीम

व्हाइट हाउस ने अभी ये नहीं बताया है कि अनीश के पद त्याग करने के बाद ये पद कौन संभालेगा। अमरीका के ऑफ़िस ऑफ़ साइंस और टेक्नॉलॉजी पॉलिसी प्रमुख जॉन हॉल्ड्रेन ने कहा कि अनीश की ही देन है कि राष्ट्रीय वायरलेस पहल की संरचना हो पायी। इसी के अंतर्गत अमरीका में सुरक्षित ब्रॉडबैंड नेटवर्क के विकास की कोशिशें की गई थीं।
इस पद से पहले अनीश चोपड़ा वर्जीनिया राज्य के तकनीकी सचिव थे। अपना पद छोड़ने के बाद वो दोबारा वर्जीनिया जाएँगे। वार्ता में चोपड़ा ने कहा कि तीन साल तक देश के तकनीकी प्रमुख के पद पर रहने के बाद मैं अपने घर जा रहा हूँ। वहां स्वास्थ्य, शिक्षा और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में नई तकनीक और प्लेटफ़ॉर्मों पर चल रहे काम को जारी रखा जा सके और भविष्य में नौकरियाँ और उद्योगों का विकास हो सके।












Click it and Unblock the Notifications