'रूश्दी के दौरे को सार्वजनिक करना भयावह भूल'

महोत्सव के प्रस्तुतकर्ता संजय के. राय ने कहा कि यह बेहतर होता कि रूश्दी के दौरे का ऐलान नहीं किया जाता क्योंकि ऐलान से तो यह मामला पूरे महोत्सव पर हावी हो गया। सीएनएन-आईबीएन पर प्रसारित करण थापर के कार्यक्रम डेविल्स एडवोकेट में राय ने कहा कि मेरा मानना है कि रूश्दी के दौरे को सार्वजनिक करना एक बड़ी भूल थी। उन्होंने कहा कि रूश्दी का दौरा रद्द करने का फैसला उस खुफिया जानकारी के आधार पर था, जो राजस्थान आईबी की ओर से मिली थी।
उनसे पूछा गया था कि आयोजकों ने तीन सप्ताह पहले ही रूश्दी के दौरे को सार्वजनिक कर दिया था। राय ने कहा कि राजस्थान आईबी से सूचना मिली थी और इसके आधार पर रूश्दी का दौरा नहीं हुआ। यह सबसे अच्छा फैसला था। हाल ही में रूश्दी के प्रस्तावित दौरे को लेकर उस वक्त विवाद खड़ा हो गया था, जब कई मुस्लिम संगठनों ने सरकार से मांग की कि देश में प्रतिबंधित किताब द सैटेनिक वर्सेज के लेखक को भारत आने से रोका जाए।












Click it and Unblock the Notifications