बाबा रामदेव ने दी अन्‍ना हजारे को आयुर्वेदिक इलाज की सलाह

Anna Hazare
दिल्‍ली। बीमारी की वजह से 5 राज्‍यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के खिलाफ प्रचार न कर पाने वाले अन्‍ना हजारे अपना इलाज कराने के लिए दिल्‍ली पहुंच रहे हैं। ऐसे में बाबा रामदेव ने उन्‍हें अपना आयुर्वेदिक इलाज कराने की सलाह दी है। इतना ही नहीं बाबा रामदेव ने यह भी कहा कि उन्‍हें योगा पर भी और अधिक ध्‍यान देना चाहिए।

दिल्‍ली के बाद अन्‍ना हजारे ने जब मुंबई में अनशन शुरू किया था तो उनकी तबियत बिगड़ गई थी। जिस वजह से उन्‍हें अपना अनशन तोड़ना पड़ा था। जिसके बाद डॉक्‍टरों ने उन्‍हें आराम देने की सलाह दी थी। जिस वजह से वे उसके बाद अपना अभियान जारी नहीं कर पाए थे। जिस वजह से कांग्रेस को बड़ी राहत मिली थी।

अन्‍ना हजारे दिल्‍ली स्थित वेदांता अस्‍पताल में अपना इलाज करा चुके हैं। आज फिर अन्‍ना हजारे अपना इलाज कराने के लिए वेदांता अस्‍पताल के लिए अपने घर से निकल पड़े हैं। दिल्‍ली के लिए रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत करते हुए अन्‍ना हजारे ने कहा कि अभी उनकी तबियत ठीक नहीं है। इलाज कराने के बाद वे फिर से भ्रष्‍टाचार के खिलाफ मुहिम छेड़ देंगे।

अन्‍ना हजारे ने यह भी कहा कि वे जल्‍द ही दुरुस्‍त होकर फिर से भ्रष्‍टाचार के खिलाफ लड़ाई शुरू कर देंगे। तबियत खराब होने की वजह से अन्‍ना हजारे पंजाब और उत्‍तराखंड में प्रचार नहीं कर पाए थे। अब वे जल्‍द ही ठीक होकर उत्‍तर प्रदेश में कांग्रेस और भ्रष्‍टाचार में लिप्‍त प्रत्‍याशियों के खिलाफ प्रचार करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+