रालोद प्रत्याशी के घर मिली शराब का सुरूर चरम पर
मामला तो उस वक्त गरमा गया जब सांसद ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की तो उन्होंने पुलिस अधिकारियों की ही जांच शुरू कर दी। स्साए पुलिस कर्मियों ने कहा कि यदि उनकी जांच न रूकी तो वह सुप्रीम कोर्ट जा सकते हैं। गौरतलब है कि श्रीमती नागपाल के अमरोहा स्थित आवास पर पुलिस ने पिछले दिनों छापा मार कर शराब और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की।
सूत्रों की माने तो नागपाल और उनका परिवार शराब के कारोबार में हैं। छापे के उपरान्त श्री नागपाल ने छापा मारने आये पुलिस वालों के खिलाफ निर्वाचन आयोग और लोकसभा सचिवालय में शिकायत दर्ज करायी तो अपर जिलाधिकारी ने पुलिस वालों के खिलाफ ही जांच के आदेश दे दिए। पुलिस वालों ने धमकी दी है कि यदि जांच नहीं रूकी तो वह सांसद और उनकी रालोद प्रत्याशी पत्नी के खिलाफ उच्चतम न्यायालय जायेंगे।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिव स्वरूप टंडन ने कहा कि पुलिस ने पहली बार एक प्रत्याशी के घर से शराब बरामद करने का साहस जुटाया जो मतदाताओं को वितरित करने के लिए एकत्र की गयी थी। सपा के प्रत्याशी अशफाक खां ने कहा कि पिछले दस साल से नागपाल बंधु जिले की राजनीति में हैं तभी से मतदाताओं के बीच शराब और कपडें बांटने की शुरूआत हुई।
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि सांसद देवेन्द्र नागपाल और उनकी प्रत्याशी पत्नी के खिलाफ आचार संहिता के उल्लघंन का मामला गजरौला थाने में दर्ज किया गया है। अब देखने वाली बात यह होगी कि आखिर सासंद व उनकी पत्नी अपने पैर पीछे खींचतें हैं या फिर पुलिस वाले अपने हथियार डालते हैं।













Click it and Unblock the Notifications