कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यकों की असली हितैषी : खुर्शीद

लखनऊ। शाही इमाम मौलाना अहमद बुखारी ने मुस्लिमों को सपा के पक्ष में वोट करने की बात क्या कही विपक्षी पार्टियों में हड़कम्प मच गया। आनन फानन में कांग्रेस ने खुद को अल्पसंख्यकों का असली हितैषी बताया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही अल्पसंख्यकों की असली हितैषी है और इसी पार्टी ने अल्पसंख्यकों को 4.5 प्रतिशत आरक्षण देकर आरक्षण की शुरुआत की है और इसे और बढ़ाया जायेगा।

श्री खुर्शीद ने उत्तर प्रदेश में चुनावी सभा को स बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के विकास और हितों को ध्यान में रखकर निर्णय करती है जबकि अन्य पाॢटयां सत्ता प्राप्त करने के लिये कार्य करती हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा अल्पसं यकों को आरक्षण की सुविधा प्रदान की गयी। स्कूली बच्चों को दोपहर का खाना, छात्रवृत्ति, नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिये करोड़ों रुपया उत्तर प्रदेश सरकार को दिया गया लेकिन उत्तर प्रदेश में इस पैसे का सदुपयोग नहीं हुआ।

खुर्शीद ने प्रदेश की बसपा सरकार पर केन्द्र सरकार की योजनाओं और धन का बंदरबांट करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इसकी वजह से प्रदेश की जनता को केन्द्र की महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया। उन्होंने दोहराया कि गैर कांग्रेसी सरकारों के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश प्रगति की दौर में पिछड़ गया है।

कांग्रेस विधान मण्डल दल के नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश किसी समय विकास के मामले में अग्रणी प्रदेश माना जाता था लेकिन गैर कांग्रेसी सरकारों ने अपने शासन काल में विकास की गति को कुण्ठित करने का काम किया है जिससे उत्तर प्रदेश प्रगति की दौर में पिछड़ गया। प्रदेश की बसपा सरकार सभी मोर्चों पर विफल रही है। सपा, भाजपा का विकास से कुछ लेना-देना नही हैं। ये पाॢटयां जाति-धर्म के नाम पर राजनीति करती हैं। प्रदेश के विकास के लिए कांग्रेस शासन आवश्यक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+