बुखारी हाउस जाने वालों को जनता सिखाएगी सबक: नकवी
नकवी ने कहा कि जनता अब उन लोगों की हकीकत से परिचित हो चुकी है जो वर्षों से उसे बरगला रहे थे अब जतना धोखे में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि चुनाव के मौकों पर जो लोग बटला हाउस से बुखारी हाउस तक दौड लगा रहे हैं उन्हें उसका परिणाम देखने को मिलेगा क्योंकि जनता अब केवल विकास चाहती है।
उन्होंने कहा कि यह शक्तियां विघटनकारी हैं और राज्य की जनता इन्हें रिजेक्ट करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा और बहुजन समाज पार्टी बसपा भ्रष्टाचार व महंगाई जैसे मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए चुनाव में फिरकापरस्ती हॉवी करवाना चाहते हैं इसलिए सपा बुखारी से समर्थन ले रही है।
उन्होंने कहा कि सपा के पास ऐसे कोई मुददे तो हैं नहीं जिसके सहारे वह लोगों के बीच जाकर वोट मांग सके इसी कारण वह अपने पारम्परिक वोट मुसलमानों के सहारे चुनाव जीतना चाह रही है यही कारण है कि वह शाही इमाम को साथ लेकर आए हैं तथा लोगों से वोट मांग रहे हैं। भाजपा ने पिछले दिनों लखनऊ के कुछ मौलानाओं के सपा के साथ छोड़ कांग्रेस को दामन थामने पर भी कटाक्ष किया। भाजपा का कहना है कि यदि सपा की जनता के बीच पैठ होती तो कोई भी इस प्रकार पार्टी छोड़कर न जाता।













Click it and Unblock the Notifications