बिहार में आग से झुलसकर पांच लोगो की मौत

fire
मुंगे। बिहार के मुंगेर जिले में मुफस्सिल थाना अंतर्गत मय गांव में अंगीठी से आज तड़के 25 घरों में दुर्घटनावश आग लग गई जिससे एक ही परिवार के पांच सदस्यों की जलकर मौत हो गयी जबकि एक दर्जन से अधिक मवेशी भी झुलसकर काल के गाल में समा गये। आंग पर काबू पाते पाते ये पांचो गंभीर रूप से झुलस सके थे।

थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि सत्तो यादव नामक एक ग्रामीण के घर पर अंगीठी से लगी आग में उसकी पत्नी सहित परिवार के पांच सदस्यों की जल कर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि फूस के बने 25 घर भी जलकर राख हो गये। गहरी नींद में होने के कारण पांचों व्यक्ति आग की चपेट में आ गये।

मृतकों की पहचान अमोला देवी (45), बुलबुल देवी (25), लक्ष्मी कुमारी (चार), शैलजा कुमारी (ढाई वर्ष) और विभाकर कुमार (12) के रूप में हुई है। कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। इस हादसे में एक दर्जन से अधिक मवेशियों की भी झुलसकर मौत हो गयी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+