वायु सेना ने बर्फ में फंसे 192 लोगो को निकाला

जम्मू आधारित वायुसेना के 130 हेलीकाप्टर यूनिट ने किश्तवाड़ जिले में आज सुबह से ताजा बचाव अभियान चलाया जबकि दृश्यता बहुत कम थी, बर्फीली हवाएं चल रही थी और तापमान शून्य से नौ डिग्री सेल्सियस नीचे था। वायुसेना के एमआई 17 हेलीकाप्टर बर्फीली हवाओं और अत्यधिक सर्द मौसम के बीच आज फिर से बचाव कार्य में जुट गए। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर कल बचाव अभियान रोक दिया गया था।
गौरतलब है कि राज्य सरकार ने जिले के बर्फबारी प्रभावित इलाके सोंदर, दाचिन, मारवा और नवापचिन में फंसे लोगों को वहां से निकालने के लिए अनुरोध किया था, जिसके बाद यह अभियान शुरू किया गया। इससे पहले 21 जनवरी को वायुसेना ने जम्मू और श्रीनगर के बीच फंसे 1,613 नागरिकों सहित 2,188 यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया था।












Click it and Unblock the Notifications