कांग्रेस में है खोट, मत देना वोट: बाबा रामदेव
रामदेव ने दिल्ली से हिसार के खांडा गांव जाते समय कुछ देर के लिए जुलाना कस्बे में अपनी गाड़ी रूकवाई। उनके स्वागत के लिए कस्बे के बस अड्डे एवं पीताजंली योगपीठ के स्थानीय कार्यालय में पहले से ही काफी संख्यां में लोग मौजूद थे। यहां अपनी गाड़ी की छत पर चढ़कर रामदेव ने लोगों का अभिनंदन स्वीकार किया एवं इसके बाद कस्बे के बाजार में हनुमान मदिंर के निकट पीताजंली योगपीठ के स्थानीय कार्यालय के बाहर भी रूके।
रामदेव करीब बीस मिनट तक जुलाना रहे। इसके बाद बाबा रामदेव सिरसा पहुंचे। बाबा रामदेव पंजाब चुनाव को देखते हुए सिरसा के रास्ते से बठिंडा जा रहे थे। सिरसापहुंचते ही बाबा रामदेव कांग्रेस पार्टी पर जमकर बरसे और कहा कि कांग्रेस पार्टी ने संविधान व लोकतंत्र की हत्या की है और ऐसी पार्टी को पंजाब में वोट नहीं देकर उन्हें सबक सिखाना चाहिए।
बाबा रामदेव कांग्रेस पार्टी द्वारा पंजाब में चुनाव प्रचार के दौरान रैली नहीं करनें पर नाराजगी जताई और कहा कि उन्हें पंजाब में रैली करने की अनुमति नहीं दी गई इसलिए वे मीडिया के माध्यम से अपनी बात को पंजाब की जनता तक पहुंचाना चाहते है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश से भ्रष्टाचार व कालेधन को मिटाना नहीं चाहती है इसलिए पंजाब में कांग्रेस पार्टी को वोट नहीं दे। उन्होंने कहा कि विभिन्न राजनीतिक पार्टियों को उन्होंने कालेधन के मुदे पर लिखा था लेकिन कांग्रेस पार्टी को छोडकर सभी पार्टियों ने उनका समर्थन किया था इससे साफ है कि कांग्रेस पार्टी की नीति में खोट है।
इसलिए कांग्रेस को वोट नहीं देना चाहिए। उन्होंने दिगविजय सिंह पर चुटकी लेते हुए कहा कि वे ऐसे बुरे व्यक्ति का नाम भी लेना नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर कोई भी हमला होता है तो बाबा पर ही आरोप लगते है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं के कर्मो के कारण ही ऐसा हो रहा है। उन्होंने कहा कि धर्म और राजनीति का गहरा संबंध रहा है भगवान कृष्ण से लेकर गुरूगोबिंद सिंह तक सभी ने भ्रष्टाचारियों को नष्ट किया है तो बाबा रामदेव व अन्य कोई संत भ्रष्टाचार के खिलाफ कोई आवाज उठाता है तो इसमें बुराई क्या है।













Click it and Unblock the Notifications