जींद में बदमाश पुलिस की राइफल लेकर भागा

Haryana Police
जींद। गांव लुदाना के पास पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में बदमाश पुलिस की करबाईन छिनकर भाग गए। मिली जानकारी के अनुसार कैथल पुलिस मोस्ट वांटिड दो बदमाशों बिल्लू व विरेन्द्र काना की तलाश में जीन्द आई थी। पुलिस ने सुचना के आधार पर लुदाना गांव के पास दोनो बदमाशों को इंडिका गाड़ी के साथ घेर लिया।

ऐसे में बदमाशों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। जो पुलिस की गाड़ी में लगी। बदमाशों की फायरिंग के जवाब में पुलिस ने फायरिंग की। इसी बीच पुलिस बदमाशों की गाड़ी के करीब पहुचने में कामयाब हो गई। बदमाशों को काबु करने के लिए पुलिस ने गाड़ी के शिशे तोडऩे के लिए करबाईन के बट से वार किया तो शिशा टुट गया। इसी समय बदमाशों ने करबईन को पकड़ लिया और गाड़ी को बैक गियर में दौड़ा दिया। जब तक पुलिस कुछ समझ पाती बदमाश गाड़ी को लेकर भिड़ताना की ओर भाग लिए।

पुलिस द्वारा उनका पिछा किया गया। लेकिन भिड़ताना में बदमाश गाड़ी को छोड़कर भागने में सफल हो गए। बदमाशों द्वारा करबाईन लेकर भागने की सुचना पाकर एस.पी. कैथल सिमरदिप ने मौके पर पहुंचे। उन्होने वारदात की जगह का निरिक्षण किया। कैथल पुलिस की शिकायत पर पिल्लूखेड़ा पुलिस ने दोनो बदमाशों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुचाने, पुलिस से हथियार छिनने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बदमाशों की इंडिगो कार को कब्जे में ले लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+