अपना दल से मुन्ना बजरंगी ने भरा पर्चा

Munna Bajrangi
लखनऊ। छोटे दल अपराधी प्रवृत्ति के लोगों को टिकट देकर अपना प्रत्याशी बनाने में किसी से पीछे नहीं हैं। मुम्बई में दो हत्याओं एवं कई गंभीर अपराधों में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद माफिया सरगना प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी ने शुक्रवार को अपना दल के प्रत्याशी के रूप में पर्चा भर दिया। मुन्ना बजरंगी ने मडिय़ाहूं विधानसभा क्षेत्र से अपनी उम्मीदवारी जतायी है।

मुन्ना बजरंगी का नामांकन तिहाड जेल के डिप्टी जेलर प्रीतेन्द्र कुमार ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया। पिछले दिनों तहसीलदार और उनके ग्यारह समर्थकों ने तिहाड जेल जाकर नामांकन पत्र पर उससे हस्ताक्षर करवाये तथा अन्य औपचारिकताएं पूरी की थीं। उसी दिन तय हो गया था कि मुन्ना बजरंगी विधान सभा जाना चाहते हैं लेकिन उस दिन यह नहीं साफ हुआ था कि वह किस पार्टी व दल से चुनाव में खड़ा होगा लेकिन इससे भी जल्द ही पर्दा उठ गया। शुक्रवार को जिले की नौ विधानसभा सीटों के लिए आज कांग्रेस प्रत्याशी नदीम जावेद सहित कुल 35 उम्मीदवारों ने अपने पर्चे भरे।

जिले में अब तक कुल 95 नामांकन दाखिल किये जा चुके हैं। इस बार के विधान सभा चुनाव में भी छोटे दल अपराधी व दबंग छवि वाले उम्मीदवारों को टिकट देने में सभी से आगे हैं अपना दल ही नहीं बल्कि पीस पार्टी जैसी पार्टियां ऐसे लोगों का सहारा बन रही हैं। अन्य दलों के प्रत्याशियों की माने तो ऐसे दबंग प्रत्याशियों के सहारे ही छोटे दलों की पहचान बनी हुई है। वर्तमान विधान सभा चुनाव ही नहीं बल्कि इतिहास इस बात की गवाही देता है कि छोटे दलों ने हमेशा दबंगों को टिकट देने में प्राथमिकता दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+