कांग्रेस के विजन डॉक्‍यूमेंट में सिटीजन चार्टर का वादा

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव को नजर में रखते हुए कांग्रेस ने आज अपना विजन डॉक्‍यूमेंट जारी किया। इस डॉक्‍यूमेंट के माध्‍यम से पार्टी ने यह साबित कर दिया कि दो दशक से यूपी में अपनी पहचान खोने के बाद अब वह प्रदेश में अपनी गहरी पैठ बना चुकी है। इस होमवर्क के बाद पार्टी में पूर्ण बहुमत से सत्‍ता हासिल करने का दावा किया है। कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने बताया कि खेती पर उत्‍तर प्रदेश निर्भर है इसलिये हमने खेतीहर और किसान के लिये ध्‍यान देने की योजना बनाई है।

उन्‍होंने बताया कि हम सामाजिक न्‍याय पर जोर देंगे। उन्‍होंने कहा कि अब हर शर्त पर सीटीजन चार्टर लागू होगा। खुर्शीद ने कहा कि अब जो यूपी बनेगा वो बिल्‍कुल नया यूपी होगा और शिक्षा स्‍वास्‍थय पर जोर दिया जायेगा। खुर्शीद ने कहा कि यूपी से भ्रष्‍टाचार अब हर कीमत पर समाप्‍त होगा और जो भ्रष्‍टाचार में लिप्‍त पाया जायेगा उसके खिलाफ सख्‍त कार्रवाई की जायेगी।

पार्टी की तरफ से वायदों का पीटारा खोलते हुए खुर्शीद ने कहा कि आने वाले 5 साल में 20 लाख रोजगार दिया जायेगा। खुर्शीद ने कहा कि भूमी अधिग्रहण पर नया कानून बनाया जायेगा। उन्‍होंने कहा कि महिला स्‍वयं सेवियों संगठनों को सस्‍ता कर्ज मुहैया कराया जायेगा। लोकायुक्‍त के बारे में बोलते हुए खुर्शीद ने कहा कि अब हर हालत में मजबूत लोकायुक्‍त बनाया जायेगा। खुर्शीद ने कहा कि बनुकरों के लिये नई नी‍ति बनाई जा रही है।

रीता बहुगुणा जोशी से खास बातचीत में उन्‍होंने बताया कि हर हाल में यह विधानसभा चुनाव कांग्रेस के पाले में होगी। वन इंडिया ने जब उनसे यह पूछा कि अगर कांग्रेस की सरकार यूपी में आती है तो मुख्‍यमंत्री कौन होगा तो जोशी ने बताया कि यह पार्टी आलाकमान तय करेगी और हर हालत में योग्‍य और पढ़े लिखे को ही यूपी की सत्‍ता सौंपी जायेगी। जोशी ने बताया कि माया सरकार ने प्रदेश में सिर्फ और सिर्फ भ्रष्‍टाचार फैलाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+