वेबसाइट के माध्यम से कांग्रेस ने शुरू किया चुनाव प्रचार

लखनऊ। विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस अब युवाओं को आकर्षित करना चाहती हैं। इसके लिए कांग्रेस ने इलेक्ट्रानिक साधनों का प्रयोग करना शुरू किया है। इस क्रम में पार्टी अपने वेबसाइट जारी की है। वेबसाइट के माध्यम से युवाओं को पार्टी की नीतियों के प्रति जागरूक किया जाएगा तथा उन्हें यह बताया जाएगा कि कांग्रेस आने वाले दिनों में उनके लिए क्या करेगी।

हिन्दी और अंग्रेजी में जारी इस वेबसाइट के जरिये कांग्रेस पार्टी मतदाताओं के समक्ष अपने विचार रखेगी और उनके विचार आमंत्रित करेगी। कांग्रेस पार्टी वेबसाइट के माध्यम से मतदाताओं को लुभाने के साथ उनसे अपील करेगी कि वह कांग्रेस के पक्ष में मतदान करें। वेबसाइट पर कांग्रेस के उम्मीदवारों के नाम व उनके बारे में विस्तृत जानकारी भी उपलब्ध होने की बात की जा रही है ताकि लोग यह जान सकें कि आखिर वे किसे वोट दे रहे हैं।

सूत्रों की माने तो वेबसाइट के लिंक लोगों को मेल किए जाएंगे तथा उन्हें पार्टी के पक्ष में आने की अपील की जाएगी। हालांकि अभी तक चुनाव आयोग की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है लेकिन यह जरूर कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में अन्य दल भी इस तर्ज पर अपना प्रचार शुरू करेंगी तथा अधिक से अधिक लोगों को अपनी पार्टी से जोडऩे का प्रयास करेंगी। ज्ञात हो कि कुछ दलों के प्रत्याशियों ने अप्रत्यक्ष रूप से लोगों को मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से अपना प्रचार करवाना शुरू कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+