भाजपा ने किया अयोध्या में राम मंदिर बनाने का वादा

शिक्षा- भाजपा ने छात्रों को लुभाने के लिए गरीब छात्रों को मुफ्त लैपटॉप व टैबलेट और बाकी के छात्रों को पांच हजार में लैपटॉप व एक हजार में टैबलेट देने का वादा किया है। इसके अलावा छात्रों को मुफ्त साइकिलें दी जाएंगी। व गरीब छात्रों को 3 प्रतिशत की ब्याज दर पर पढ़ाई के लिए लोन दिया जाएगा। स्कूल कॉलेजों में मुफ्त इंटरनेट लगाया जाएगा।
बेरोजगार- पार्टी ने 24 हजार रुपए सालाना बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया है। इस भत्ते में बीजेपी क्रेडिट कार्ड दिया जाएगा।
किसानों के लिए- किसानों को मुफ्त बिजली दी जाएगी, उसके लिए चाहे दूसरे राज्यों से बिजली खरीदनी ही क्यों न पड़े। हर गरीब परिवार को गाय दी जाएगी।
आरक्षण- ओबीसी के 27 प्रतिशत आरक्षण के अंतर्गत अल्पसंख्यकों को 4.5 प्रतिशत आरक्षण खत्म किया जाएगा। किसानों को एक लाख तक का कर्जा माफ किया जायेगा। ब्लॉक स्तर पर अस्पताल बनाया जायेगा। विधवा पेंशन की राशि बढ़ाकर 1500 रुपये कर दी जाएगी।
वृद्धा पेंशन 1200 रुपये दी जायेगी। बसपा की तरफ से किये गये घोटालों की जांच की जायेगी। लोकायुक्त का अधिकार बढ़ाया जायेगा। शाही ने कहा कि सीएम लोकायुक्त के दायरे में होंगे। गरीब परिवारों की बेटियों की शादी में एक लाख रुपए देंगे। कन्या के जन्म पर तीस हजार रुपए का बॉन्उ दिया जाएगा, जिसके बदले बच्ची के 21 वर्ष के होने पर 2 लाख रुपए दिये जाएंगे।
केंद्रीय स्तर के चार अस्पताल उत्तर प्रदेश में बनाये जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications