इटली को चलाते हैं पंजाब के लोग: राहुल गांधी

अपने इस बयान से राहुल गांधी ने एक तीर से कई निशानों पर वार किया है। उमा भारती ने उनकी मां सोनिया गांधी को इटली का बताया था। अपने पंजाब के इस दौरे में उन्होंने वहां के लोगों को यह बताया कि उनका रिश्ता भी इटली से रहा है और पंजाब के लोग भी इटली जाकर काम करते हैं। ऐसे में हम लोग यहां मिलकर राज्य का विकास कर सकते हैं।
इससे पहले भी अपने उत्तर प्रदेश के दौरे पर उन्होंने यूपी के युवाओं को यह कहा था कि आखिर कब तक आप दूसरे राज्यों में जाकर भीख मांगते रहेंगे। उनके इस बयान का राज्य में कड़ा विरोध हुआ। पंजाब में उन्होंने इटली के विकास के लिए पंजाब के लोगों को जिम्मेदार ठहराया है।
पंजाब में दिए गए राहुल गांधी के बयान पर अन्य पार्टियों की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता शहनवाज हुसैन ने कहा है कि राहुल गांधी को यूपी के लोगों के दूसरे राज्यों में काम करने पर राहुल गांधी को आपत्ति है जबकि पंजाब के लोग दूसरे देश में काम करने जाते हैं इस पर राहुल गांधी को आपत्ति नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications