'परमाणु क्षमता से लैस ईरान दुनिया के लिए खतरा'

nuclear
वाशिंगटन। अमेरिकी रक्षा मंत्री लियोन पेनेटा ने चेतावनी दी है कि परमाणु क्षमता से लैस ईरान अमेरिका और दुनिया के लिए खतरा है। पेनेटा से जब इस साल अमेरिका के समक्ष खतरे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने पेंटागन में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हम ईरान से खतरा आते देख रहे हैं और परमाणु क्षमता से लैस ईरान हमारे लिए और दुनिया के लिए खतरा है।

उन्होंने कहा कि जनसंहारक हथियार और जनसंहारक हथियारों का प्रसार चिंता का विषय है। उत्तर कोरिया इसलिए चिंता का विषय है क्योंकि वे भी परमाणु क्षमता विकसित कर रहे हैं। पेनेटा ने कहा कि इसके साथ पश्चिम एशिया में हलचल का भी हमें सामना करना है। उसके साथ समूचा साइबर खतरा और साइबर युद्ध की संभावना भी है। आप विभिन्न खतरों को देख सकते हैं जिनका हमें उन बलों के साथ सामना करना है जिसे हमने यहां डिजाइन किया है।

इसलिए ये सारी बातें मेरे लिए भविष्य में चिंता का विषय हैं। अमेरिका समेत पश्चिमी शक्तियां कह रही हैं कि ईरान के परमाणु का लक्ष्य हथियारों का विकास करना है। हालांकि, ईरान इन आरोपों का खंडन करता है। ईरान के राष्‍ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद ने कल कहा कि उनका देश अपने परमाणु कार्यक्रम पर वार्ता को पुनर्जीवित करने का इच्छुक है। उसने पश्चिमी देशों पर वार्ता से कतराने का आरोप लगाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+