11 सौर मंडल में 26 नये ग्रहों की खोज

planet
वाशिंगटन। नासा के खगोलविदों ने दावा किया है कि केपलर टेलिस्कोप ने 11 सौर मंडलों में फैले 26 नये ग्रहों का पता लगाया है। नासा मुख्यालय में केपलर कार्यक्रम के वैग्यानिक डग हजिन्स के हवाले से अमेरिकी मीडिया ने कहा कि केपलर अभियान से पहले हमें पूरे आकाश में शायद 500 ग्रहों का पता था।

केपलर ने कहा कि अभी दो साल में हमने ने 60 से अधिक ग्रहों का पता लगा लिया है और 2300 ऐसे पिंड हैं जो ग्रह का रूप ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह हमें बताता है कि हमारी आकाशगंगा सभी आकार एवं कक्षाओं वाले ग्रहों से पटी है। वैज्ञानिकों ने कहा कि खोजे गये नये ग्रहों में कुछ का आकार धरती से केवल 1.5 गुना है, जबकि अन्य बृहस्पति से बडे़ हैं।

साथ ही 15 ग्रह ऐसे हैं जिनका आकार धरती और नेपच्यून के बीच के बराबर है। नासा का दल हालांकि अभी यह तय नहीं कर पाया है कि इनमें से कोई ग्रह क्या धरती, मंगल, शुक्र और बुध जैसे हैं जहां चट्टानें पायी जाती हैं अथवा वे बृहस्पति, शनि, यूरेनस और नेपच्यून जैसे हैं जो गैस से बने हैं। वैज्ञानिकों ने यह दावा भी किया है कि ये 26 ग्रह अपने सूर्य की परिक्रमा प्रत्येक छह से 143 दिन के बीच करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+