गणतंत्र दिवस पर परेड पर रहा महिलाओं का दबदबा

63rd Republic Day Parade
दिल्ली (ब्यूरो)। देश के 63वें गणतंत्र दिवस पर आयोजित परेड में महिला शक्ति का दबदबा रहा। एक ओर जहां सलामी देने वाली महिला थी वहीं सलामी देने वाली भी महिला। गणतंत्र दिवस की मुख्य अतिथि भी महिला थी यानी परेड में चौरतफा महिला शक्ति का दबदबा था।

यह पहला मौका था जब राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल यानी सलामी लेने वाली और कार्यक्रम की मुख्य अतिथि यानी थाइलैंड की पीएम यिंगलुक शिनावात्रा के साथ ही साथ पहली बार भारतीय वायुसेना के 144 जवानों के दस्ते की कमान महिला अधिकारी फ्लाइट लेफ्टिनेंट एस शेखावत कर रही थी। वायुसेना के 12/12 फार्मेशन में चुस्त कदमताल के साथ सलामी मंच के आगे से निकले दस्ते में तीन महिला अधिकारी फ्लाइंग ऑफिसर हीना पोरे, फ्लाइंग ऑफिसर अनुपम चौधरी और फ्लाइंग ऑफिसर पूजा नेगी शामिल थीं। इसके अलावा नौसेना की मार्चिग टुकड़ी की कमान भले ही पुरुष अधिकारी के हाथ थी, लेकिन उसकी तीनों कमानों के दस्तों की अगली पांत में प्लाटून कमांडर लेफ्टिनेंट श्वेत कपूर, लेफ्टिनेंट भूपेश कुमार और लेफ्टिनेंट चेतना सोनासले शामिल थीं। साथ ही इन दस्तों की हौसला-अफजाई के लिए लोकसभा की स्पीकर मीरा कुमार और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत महिला नेतृत्व की अनेक सशक्त प्रतिनिधि भी मौजूद थीं।

शिनवात्रा ने कहा, नमस्ते इंडिया

परेड के बाद राष्ट्रपति भवन में अतिथियों के सम्मान में आयोजित भोज में मुख्य अतिथि थाईलैंड की प्रधानमंत्री यिंगलुक शिनावात्रा का हर तरफ जलवा रहा। शिनावात्रा ने वहां उपस्थित लोगों का अभिवादन नमस्ते इंडिया से किया। राष्ट्रपति भवन के शानदार एवं सुसज्जित मुगल गार्डस में करीब 1000 अतिथियों के लिए आयोजित भोज में शामिल होने के लिए शिनवात्रा राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के साथ उपस्थित हुईं। सूर्य की किरणों से प्रकाशमान राष्ट्रपति भवन के खुले घासयुक्त परिसर में बड़ी संख्या में राजनयिक, वरिष्ठ अधिकारी, उद्योग जगत की हस्तियां और पत्रकार उपस्थित थे। प्रांगण में बनाए गए एक शामियाने में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी गुरुशरण कौर, संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्ष सोनिया गांधी, उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी के अलावा अन्य गणमान्य लोग बैठे थे। इस बार के भोज में केंद्रीय मंत्रियों की संख्या कम रही। भोज में शामिल होने वाले केंद्रीय मंत्रियों में प्रणब मुखर्जी, एके. एंटनी और शरद पवार ही दिखाई दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+