बीएसएफ ने पाकिस्तानी सैनिकों को बांटी मिठाइयां

अधिकारी ने कहा कि बाघा सीमा के संयुक्त नाकेबंदी पर समारोह के दौरान पाकिस्तान रेंजर्स के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। ऐतिहासिक राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड के दौरान जब देश की सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन हो रहा था, उस समय कई चीजे पहली बार सामने आईं जिसमें एक महिला ने पहली बार वायु सेना दस्ते का नेतृत्व किया।
वहीं दूसरी तरफ अफगान बच्चों ने लिया गणतंत्र दिवस की परेड में भारतीय सांस्कृतिक विविधता के पहले अनुभव का आनंद लिया। सैन्य अधिकारियों ने कहा कि काबुल में मौजूद भारतीय दूतावास ने इन बच्चों को मेट्रो रेल सहित प्राचीन और आधुनिक भारत की झलक देखने भेजा था ताकि वे महसूस कर सके कि देश के विकास में लोकतंत्र किस तरह मददगार है। आठवीं से 12वीं में पढ़ रहे ये बच्चे शनिवार को प्रधानमंत्री की एनसीसी रैली और रविवार को बीटिंग रिटेट सहित गणतंत्र दिवस के अन्य कार्यक्रमों के गवाह भी बने।












Click it and Unblock the Notifications