राहुल ने उड़ाया बुंदेलखंडवासियों की गरीबी का मजाक: उमा

uma bharti
महोबा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने आज कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी पर बुंदेलखण्ड के गरीब लोगों का मजाक उड़ाने का आरोप लगाते हुए कहा कि राजनेता को अब इससे बाज आना चाहिये। जिले के चरखारी क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार घोषित होने के बाद पहली बार बुंदेलखण्ड पहुंची उमा ने कहा कि राहुल ने उपेक्षा की त्रासदी झेल रहे इस क्षेत्र के लोगों का सिर्फ मजाक ही उड़ाया है।

उन्हें अब इस हरकत से बाज आना चाहिये। केन्द्र की कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार को भ्रष्टतम सरकार करार देते हुए उन्होंने कहा कि केन्द्र में भाजपा की सरकार बनने पर मौजूदा मनमोहन सरकार के सभी मंत्री सलाखों के पीछे होंगे। कांग्रेस तथा बसपा पर हमला करते हुए भाजपा नेता ने केन्द्र पर जानबूझकर केन्द्रीय योजनाओं का धन लखनऊ में बैठे हाथी को खिलाने का आरोप लगाया।

भाजपा के सूबे में अगली सरकार बनाने का विश्वास व्यक्त करते हुए उमा ने कहा कि चरखारी के लोग कोई विधायक नहीं बल्कि एक रक्षक को चुनने जा रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले सोनिया गांधी ने उमा पर वार करते हुए कहा था कि मध्य प्रदेश से भाजपा की एक नेता आईं हैं उत्तर प्रदेश में। ये अब तक कहां थीं? जब बुंदेलखण्ड रो रहा था, तब वह कहां थीं। इसपा उमा ने पलटवार करते हुए कहा था कि सोनिया गांधी इटली से यहां आई और स्वीकार कर ली गईं। मैं तो मध्य प्रदेश से हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+