गणतंत्र दिवस के उत्सव पर झूम उठा मणिपुर

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट और रिवाल्यूशनरी पीपुल्स फ्रंट समेत बड़े उग्रवादी संगठनों के बहिष्कार के आह्वान के चलते प्रदेश में सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा। पुलिस ने पूरे प्रदेश में और खासतौर पर घाटी के जिलों-इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम, विष्णुपुर और थोबाल में गश्त तेज कर दी।
वहीं दूसरी तरफ गणतंत्र दिवस पर मणिपुर की राजधानी इंफाल के कड़े सुरक्षा वाले इलाके में संदिग्ध उग्रवादियों ने आज शक्तिशाली बम विस्फोट किया लेकिन इस घटना में किसी के मौत की खबर नहीं है। पुलिस ने कहा कि विस्फोट सुबह करीब नौ बजे शामाशाखी स्कूल क्षेत्र में हुआ। उग्रवादियों ने कल रात भी पश्चिमी इंफाल जिले में दो शक्तिशाली बम का विस्फोट किया था लेकिन इसमें कोई घायल नहीं हुआ।












Click it and Unblock the Notifications